बलिया : उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बैरिया तहसील क्षेत्र के गोपालनगर गांव में गुरुवार की शाम अज्ञात कारणों से लगी आग से पैंतीस घर जलकर राख हो गए । घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है ।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गोपालनगर गांव स्थित अनुसूचित बस्ती में गुरुवार शाम अज्ञात कारणों से गांव निवासी सुरेंद्र राम के घर में आग लग गई । देखते ही देखते से आग की लपटें बेकाबू हो गईं तथा अनुसूचित बस्ती के साथ ही यादव बस्ती के कई घरों को अपने आगोश में ले लिया।(वार्ता)



