Crime

भीषण सड़क हादसे में चार किशोर की मौत

कोरबा,छत्तीसगढ़। जिले में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाली थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात चैतमा के पास एक भीषण सड़क हादसे में चार नाबालिग लड़कों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि चारों लड़के एक ही बाइक पर सवार थे। रास्ते से कहीं जा रहे थे इस बीच चैतमा बस स्टैंड ओवरब्रिज के पास सामने से आ रही मिक्सर वाहन ने बाइक को ठोकर मार दिया। चारों लड़कों को गंभीर चोटेंआई। इस पर सवार सभी सड़क पर इधर-उधर फेंका गये। सिर में गंभीर चोट लगने से लड़कों ने एक-एक कर दम तोड़ दिया। बाइक को ठोकर मारने वाले की पहचान दिलीप बिल्डकान कंपनी की गाड़ी से की गई है।

पुलिस आगे ने बताया कि चारों लड़के चैतमा के रहने वाले हैं। टक्कर इतना जोरदार था कि युवक सड़क पर गिर गए। उनकी मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। चालक की पतासाजी कर रही है। घटना से लोगों में नाराजगी है। पुलिस ने शव को उठाने की कोशिश की पर नाराज लोगों ने चक्का जाम कर दिया।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button