Crime

ब्लू वाटर में डूबने से तीन युवकों की मौत, एक का शव बरामद

रायपुर,छत्तीसगढ़ । नया रायपुर एयरपोर्ट के पास स्थित ब्लू वाटर में तीन लड़कों की डूबने से मौत हो गई। ये घटना शाम 6 से 6.30 बजे के बीच की है, जहां बिरगांव के 4 लड़के मना इलाके के ब्लू वाटर में नहाने गए थे। इस दौरान 3 युवक गहरे पानी में चले गए, जिस वजह से तीनों युवक डूब गए। वहीं एक सुरक्षित है। घटना माना थाना इलाके की है

तीन डूबने वाले लड़कों के नाम नदीम अंसारी, शाहबाज़ अंसारी, फैज़ल आज़म बताया जा रहा है। ये तीनों लड़के स्टूडेंट है। मौके पर पुलिस के आला-अधिकारी मौजूद है। पुलिस को अब तक तीनों शव नहीं मिले है। तीनों लाश गहराई में चली गई है। वहीं रेस्क्यू कर एक के शव को निकाल लिया गया है। वहीं डूबे दो युवकों की तलाश की जा रही है। मौके पर पुलिस और गोताखोर की टीम मौजूद है। (वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button