Crime

सड़क दुर्घटना में दो पत्रकार की मौत

नई दिल्ली । नोएडा एलिवेटेड रोड पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार पत्रकारों को टक्कर मार दी। इस घटना में दो पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, गौरव और मनोज मीडिया संस्थान में काम करते थे। रविवार सुबह दोनों बाइक पर सवार होकर गाजियाबाद स्थित अपने घर को जाने के लिए निकले थे।

सुबह करीब 7 बजे एलिवेटेड रोड पर जाते वक्त उनकी बाइक को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलने पर नोएडा सेक्टर 24 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन को भी जब्त कर लिया है। नोएडा की सेक्टर 24 थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button