Crime

सड़क हादसे में दो स्कूटी सवार की मौत

अंबिकापुर । छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां तेज रफ़्तार ट्रक ने दो स्कूटी सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसा गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, गांधीनगर थाना क्षेत्र के सकालो के पास ये हादसा हुआ। जिसमें रफ्तार कहर बन गया। तेज रफ़्तार के चलते ट्रक बेकाबू हो गया और स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दिया। स्कूटी में दो युवक सवार थे। दोनों की मौके पर मौत हो गई।हादसे के बाद सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। और आगे की कार्रवाई में जुटी है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button