Crime

पटना में ट्रक की चपेट में आने से छह लोगों की मौत, तीन घायल

पटना : बिहार में पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रक की चपेट में आने से छह लोगो की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गये।पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि लखनपुरा गांव के समीप राजकीय राजमार्ग संख्या 106 पर तेज रफ्तार ट्रक ने दो ई-रिक्शा में टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना में ई-रिक्शा पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि छह अन्य घायल हो गये। दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।सूत्रों ने बताया कि घायलों को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान तीन अन्य की भी मौत हो गयी। मृतकों की पहचान रंजीत मिश्रा (55), लालपरी देवी (55), किरण कुमारी (24), इंदर देवी (65), रंजू देवी (35) और मनोज कुमार (35) के रूप में की गयी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button