Crime

मानसिक रूप से बीमार पत्नी ने अपने पति का गला दबा कर हत्या कर दी

भिलाई ,छत्तीसगढ़। सुपेला थानांतर्गत एक मानसिक रूप से बीमार एक पत्नी ने अपने पति की बीती देर रात गला घोंट कर हत्या कर दी। सुपेला पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ऐसी जानकारी मिली है कि महिला पिछले कई दिनों से बीमार थी। इसके कारण घरवालों ने तंत्र मंत्र का भी सहारा लिया था।

सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात 1 से2 बजे के बीच कृष्णा नगर बजरंग चौक सुपेला भिलाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वहां किसी महिला ने अपने पति की हत्या कर दी है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच में पाया कि यहां रहने वाली संगीता सोनी 39 वर्ष ने अपने पति दिलीप सोनी 45 वर्ष का गला दुपट्टे से घोंट कर मार दिया है।

महिला के निवास के आस पास व परिजनों ने बताया कि महिला पिछले तीन चार दिन से बीमार थी। घर वालों का कहना है कि उसके ऊपर किसी भूत प्रेत का साया था। इसके चलते उन्होंने तांत्रिक से झाड़ फूंक भी करवाया। इसके बाद उसकी तबीयत में कुछ आराम था। महिला घर में अपने पति और एक बच्चे के साथ रहती थी। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात 1 से 2 बजे के बीच जब सभी सो रहे तो महिला उठी। उसने दुपट्टे से फंदा बनाया और दिलीप सोनी का उससे गला घोंट दिया। दिलीप सोनी अपने तीन बेटों और पत्नी के साथ रहता था। उसके बगल से ही उसके भाई भी अपने परिवार के साथ रहते हैं।

दिलीप के बड़े भाई जितेंद्र सोनी ने बताया कि भतीजे के चिल्लाने की आवाज सुनकर वो लोग उठे। उन्होंने देखा कि दिलीप बिस्तर में मृत पड़ा है और उसके मुह से झाग जैसा निकल रहा है। इसके बाद उन लोगों ने 112 में फोन करके पुलिस को सूचना दी और दिलीप को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद महिला काफी एग्रेसिव थी। वो किसी के भी ऊपर हमला करने जैसी स्थिति में थी। वो इतना आवेश में थी कि किसी के काबू में नहीं आ रही थी। इसके बाद महिला पुलिस बल और घर वालों ने उसे पकड़ा और फिर थाने लाया गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button