Crime

बाइक और बस की टक्कर, दुपहिया चालक की मौत

दंतेवाड़ा,छत्तीसगढ़ । दंतेवाड़ा-गीदम मुख्यमार्ग पर बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी है। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार युवक काफी दूर जा गिरा। उसके सिर और चेहरे पर गहरी चोट आई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृत युवक की शिनाख्ति नहीं हुई है। बस चालक भी मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, भारत ट्रेवल्स की बस दंतेवाड़ा से गीदम जा रही थी, वहीं गीदम से दंतेवाड़ा की तरफ जा रहे एक बाइक सवार को शराब भट्टी तिराहे के पास अपनी चपेट में ले लिया । बताया जा रहा है कि, बस काफी तेज रफ्तार में थी। टक्कर के बाद बाइक चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने इस बात की खबर फौरन पुलिस को दी। जिसके बाद जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गीदम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। हालांकि युवक के पास से आधार कार्ड समेत अन्य किसी भी तरह के कोई भी दस्तावेज बरामद नहीं हुए, जिससे उसकी शिनाख्ति की जा सके। पुलिस अधिकारी आस-पास के थानों में घटना की जानकारी देकर मृतक के परिजनों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही बाइक के नंबर से भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। दंतेवाड़ा-गीदम मुख्यमार्ग में हारम पारा शराब भट्टी तिराहे के पास जिस जगह यह हादसा हुआ है वह ब्लैक स्पॉट है। इससे पहले भी उसी जगह पर कई हादसे हो चुके हैं। कुछ महीने पहले हुए हादसे में भी एक युवक की मौत हुई थी

सडक़ हादसे में लैब टेक्नीशियन की दर्दनाक मौत

रामानुजगंज । नगर के खोपा महुआ निवासी भरत ठाकुर के पुत्र सतेंद्र ठाकुर कोरिया के पोरी बचड़ा से गणेशपुर जाने के दौरान दोपहर करीब 2.30 बजे मोटरसाइकिल दुर्घटना में सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।उनका अंतिम संस्कार नगर के मुक्तिधाम में किया गया। सतेंद्र गणेशपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लैब टेक्नीशियन थे। सतेंद्र के निधन की सूचना जैसे ही रामानुजगंज में पहुंची तो नगर में शोक का माहौल निर्मित हो गया। सतेंद्र के दुर्घटना में मौत होने की सूचना पर केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े, सहित अन्य लोग बैकुंठपुर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूर्ण होने के बाद रेणुका सिंह सतेंद्र के शव के साथ रात्रि 12.30 बजे करीब रामानुजगंज पहुंची।

अचानक जितेंद्र का मृत शरीर देखकर पत्नी सहित घर के अन्य महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। आज सतेंद्र का अंतिम संस्कार नगर के मुक्ति धाम में किया गया। जहां विधायक बृहस्पति सिंह सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित है।मुखाग्नि उनके 10 वर्षीय मासूम पुत्र आदर्श ने दी। सतेंद्र के निधन पर विधायक बृहस्पत सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल, अशोक जयसवाल, राजेश यादव, शैलेश गुप्ता,प्रमोद कश्यप आदि ने शोक व्यक्त किया। केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह सतेंद्र को अपना मुंह बोला भाई मानती थी।जैसे ही उनको सतेंद्र की दुर्घटना में मौत होने की सूचना मिली, वह तत्काल बैकुंठपुर पहुंची एवं शव का पोस्टमार्टम करा स्वयं सत्येंद्र के शव के साथ रामानुजगंज रात्रि 12.30 बजे के करीब पहुंची। सत्येंद्र के निधन से रेणुका सिंह के आंसू रुक नहीं रहे थे।

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौत

बालोद । नेशनल हाइवे 30 में अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि, युवक के शरीर के चिथड़े उड़ गए, जिससे उसकी मौत हो गई। मामला पुरुर थाना क्षेत्र का है।मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना चिटौद गांव के पास बरडिया राइस मिल की पास की है।जहां अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि, युवक के शरीर के चिथड़े उड़ गए , जिससे उसकी मौत हो गई।इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button