Crime

महिला की मिली लाश, दो युवक गिरफ़्तार

सरगुजा ,छत्तीसगढ़। मंगलवार की शाम अंबिकापुर पोस्ट ऑफिस के पास महिला की संदिग्ध लाश मिलने से सनसनी फैल गई । आसपास के लोगों द्वारा सूचना देने पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे और लाश को पीएम के लिए भेजा गया. पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामले में पुलिस ने दो संदेहियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने पीएम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कही है।

यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है । तफ्तीश के दौरान जब आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, तो सब हैरत में पड़ गये । महिला की लाश को दो युवक साइकिल पर बोरे में लादकर लेकर पहुंचे थे. जिसके बाद दिनदहाड़े बंद पड़ी दुकान के बाहर महिला को लिटाकर ऊपर से कपड़ा ढंककर फरार हो गए. पोस्ट ऑफिस से लेकर बीही बाड़ी दर्रीपारा जाने वाली सड़क काफी व्यस्त मार्ग है. इस मार्ग पर हर समय लोगों की आवाजाही लगी रहती है। हैरानी की बात है कि दो युवकों द्वारा लाश को ठिकाने लगाए जाने की भनक तक किसी को नही लगी।

संदिग्ध रूप से मिली महिला के शव का शिनाख्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, महिला 37 वर्षीया सुमन चौधरी है। जो बतौली के जामपारा की रहने वाली है. वर्तमान में वह पुराना बस स्टैंड अम्बिकापुर के पास रहती थी। अम्बिकापुर एसपी सुनील शर्मा द्वारा विशेष पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम को जांच के निर्देश दिए हैं।वीएनएस

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button