Crime

बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत

रायपुर,छत्तीसगढ़ । प्रदेश की राजधानी रायपुर से एक आवासीय बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से गिरकर एक युवती की मौत होने की घटना सामने आई है। खबरों के अनुसार युवती का शव बिल्डिंग परिसर में मिला। हालांकि यह हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि किसी शख्‍स के द्वारा धक्का दिए जाने की वजह से युवती की मौत हुई है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन कर रही है।

दरअसल, यह मामला पंडरी थाने का है। जानकारी के अनुसार पंडरी थाना के अंतर्गत पाम रेसिडेंशियल बिल्डिंग की सातवीं मंजिल में 24 वर्षीय युवती काम करती थी। रोज की तरह आज भी युवती सुबह काम पर पहुंची। खबरों के अनुसार युवती का काम करते वक्‍त पैर फिसल गया और वो सातवीं मंजिल से नीचे गिर गई। जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई। मृतिका का नाम भोली बघेल है।इस मामले में पंडरी थाना प्रभारी दीपक पासवान ने बताया कि रेसिडेंशियल बिल्डिंग में एक युवती की मौत की खबर मिली है। हालांकि युवती की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button