Crime

कुशीनगर में पूर्व ग्राम प्रधान की हत्या

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के रामकोला क्षेत्र में रविवार रात एक पूर्व ग्राम प्रधान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी है।पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि रामकोला थानांतर्गत खोटही गांव के पूर्व प्रधान रामहरख यादव की रविवार की रात्रि उस समय हत्या हुई जब वे एक शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे। उन पर सुनियोजित ढंग से सुनसान जगह पर घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button