
मऊ : उत्तर प्रदेश में मऊ की एक विशेष अदालत ने मुख्तार अंसारी के पुत्र उमर अंसारी के खिलाफ एक मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया है।
वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी(सुभासपा)-समाजवादी पार्टी (सपा) गठबंधन के तहत सुहेलदेव पार्टी से मऊ सदर विधानसभा सीट से अब्बास अंसारी और उसके छोटे भाई उमर अंसारी समेत नौ लोगों पर आचार संहिता के उल्लंघन के दो मामले नगर कोतवाली में दर्ज किए गए थे। पहला मामला चुनाव के पहले बिना परमिशन के रोड शो करने को लेकर और दूसरा चुनाव जीतने के बाद बिना अनुमति विजय जुलूस निकालने का था। यह दोनों मुकदमा आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर मऊ नगर कोतवाली में दर्ज किया गया था।(वार्ता)



