फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में शनिवार को एक विवाहिता की अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है।नगर के थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला तिलक नगर में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब घर से पति के साथ बाइक पर निकली महिला को घात लगाकर बैठे हुए नक़ाबपोश बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियों से गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल महिला सुधा (40) को जिला अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।(वार्ता)



