Crime

एसिड अटैक के आरोपियों की संपत्ति जब्त

कौशांबी : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में नौ महीना पूर्व बैंक ऑफ बड़ौदा की महिला शाखा प्रबंधक पर तेजाब फेंकने के दो आरोपियों के खिलाफ आज गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने 37.12 लाख की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रयागराज की रहने वाली एक महिला चायल क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। पिछले साल अगस्त को बैंक जाते समय बैंक प्रबंधक के ऊपर बाइक सवार युवको ने तेजाब फेंक दिया था। पुलिस के अनुसार ऋण की अदायगी को लेकर हुये विवाद में यह हमला किया गया था। इस मामले में रामचंद्र ,धर्मेंद्र, विनोद, मोहम्मद आजम, औसाफ, दिलीप कुमार ,संतलाल मानसिंह लवलेश को पुलिस ने जेल भेज दिया था।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button