Crime

युवती को जबदस्ती शराब पिलाई फिर किया गैंगरेप, दो गिरफ्तार

जगदलपुर,छत्तीसगढ़। बीते 13 मई को नगरनार मेले में घूमने आई युवती से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी निर्मल बघेल निवासी कुम्हली कोटवारपारा नगरनार व डमरुधर कश्यप निवासी कुम्हली कोटवारपारा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। ये पूरा मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है।

बता दें दोनों आरोपी युवती के पहचान के हैं। इन दोनों ने पहले जबरन युवती को शराब पिलाई जब युवती बेहोशी हो गई तो उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।दरअसल, नगरनार क्षेत्र निवासी पीड़िता ने नगरनार थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह 13 मई को गांव में मेला देखने गई हुई थी और सामान खरीदकर वापस अपने घर जा रही थी।

इस बीच दोपहर करीबन दो बजे पीड़िता को उसके जान-पहचान के दो व्यक्ति निर्मल और डमरुधर मिले। वे पीड़िता से बातचीत करते हुए उसके साथ जबरदस्ती करने लगे और पीड़िता को जबरन शराब पिलाया। उसे बलपूर्वक नीलगिरी प्लाट की तरफ ले जाकर फिर से उसे और शराब पिलाया।इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद वे पीड़िता को वहीं छोड़कर भाग गए। इसके बाद पीड़िता ने अपने घर आकर स्वजनों को वारदात की जानकारी दी।

पीड़िता की रिपोर्ट पर तत्काल दोनों आरोपित के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया। दोनों आरोपित इस वारदात को अंजाम देने के बाद से गांव से फरार चल रहे थे, जिनकी पतासाजी की जा रही थी।इसी तारतम्य में पुलिस टीम को सूचना मिली कि दोनों आरोपित अभी अपने घर आए हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल आरोपितों के घर में घेराबंदी कर दोनों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया। पुछ्ताछ मे आरोपियों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म करना स्वीकार किया।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button