Crime

नगालैंड-मणिपुर की चार युवतियों समेत सोलह आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर : राजस्थान के उदयपुर में फर्जी कॉल सेंटर पर अमरीकी लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का भण्डाफोड़ कर पुलिस ने नगालैंड-मणिपुर की चार युवतियों सहित 16 जालसाजों को गिरफ्तार कर 12 लेपटॉप, 15 मोबाइल एवं अन्य उपकरण बरामद किये है।

पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि एसएचओ संजीव स्वामी को डीएसटी टीम से सूचना मिली की ट्रांसपोर्ट नगर सर्विस रोड स्थित होटल अन्नपूर्णा में एक अवैध कॉल सेंटर संचालित है।सूचना पर होटल के दो कमरों को देखा तो कुछ युवक-युवतियां लेपटॉप पर काम करते हुए हेडफोन लगाकर किसी से अंग्रेजी में बातचीत कर रहे थे।उनके द्वारा किये जा रहे कार्य के बारे में पूछताछ की तो सभी ने बताया की इस कमरे रामसिह उर्फ मामु पुत्र समुजी निवासी धमसीन जिला जालौर के नाम से बुक करवाये गये है। राम सिंह ने ही हमे उदयपुर मे इस होटल मे अवैध कॉलसेन्टर चलाने के लिये लेकर आया है। जिसमे हम इंटरनेट कॉल के जरिये ठगी करने का काम करते है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button