
जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर की दीवानी अदालत परिसर में मंगलवार को एक दुस्साहिक वारदात में पुलिस अभिरक्षा में पेशी पर लाये गये दो हत्यारोपियों पर हथियारबंद बदमाशों ने जानलेवा हमला किया।जिले में लाइन बाज़ार थाना क्षेत्र में स्थित दीवानी न्यायालय परिसर में सुबह कचहरी के लॉकअप से कोर्ट में पेशी के लिये ले जाते समय दो हत्यारोपियों को बदमाशों ने तीन राउंड गोली चलाकर घायल कर दिया, जिसमें एक गोली मिस हो गई। एक बदमाश को पुलिस और अधिवक्ताओं ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।
यहां बता दे कि वर्ष 2022 में विगत लगभग एक साल पहले जनपद के थाना गौराबादशाहपुर क्षेत्र स्थित धर्मापुर बाजार में मामूली विवाद को लेकर पहलवान बादल यादव निवासी धर्मापुर को गोली मारकर हत्या कर दिया गया और बदल यादव के साथी अंकित यादव निवासी ग्राम उत्तरगांवा को चाकुओं से गोद कर अधमरा कर दिया गया था। इस हत्याकांड में थाना गौराबादशाहपुर क्षेत्र स्थित ग्राम कबीरूद्दीनपुर निवासी सत्य प्रकाश राय उर्फ सूर्य प्रकाश राय एवं मिथिलेश गिरी निवासी धर्मापुर अभियुक्त है। इस हत्याकांड के अभियुक्तो की आज 16 मई 23 को पेशी थी। दोंनो को पुलिस अभिरक्षा में सीजेएम की कोर्ट में पेश किया गया था।(वार्ता)



