Crime

हरियाणा में 1.11 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार में आईएएस धर्मेंद्र सिंह गिरफ्तार

चंडीगढ़ । हरियाणा में भ्रष्टाचार के मामले में आईएएस अफसर की गिरफ्तारी हुई है। आईएएस अफसर का नाम है धर्मेंद्र सिंह। एसआईटी ने फरीदाबाद नगर निगम में एडिशनल कमिश्नर रहे धर्मेद्र सिंह को गुरुग्राम स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया है। इन पर 1.11 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार करने का आरोप लगा है । वर्तमान में धर्मेद्र सिंह सोनीपत नगर निगम कमिश्नर है।

मामले के मुताबिक दिल्ली के निवासी ललित मित्तल ने वर्ष 2022 में फरीदाबाद कोतवाली थाने में 1.11 करोड़ रुपये हड़पने को लेकर मामला दर्ज करवाया था। यह रुपये सरकारी ठेका दिलाने के नाम पर पंकज गर्ग, आरबी शर्मा,जेके भाटिया ने लिए थे।इन आरोपियों ने अधिकारियों से अच्छी जान पहचान होने का हवाला भी दिया था। साथ ही यह भी बताया कि आरोपियों ने अधिकारियों को रुपये भी पहुंचा दिए है। लेकिन जब ललित मित्त को कोई भी ठेका नहीं मिला, तो उन्होंने मामला दर्ज करवाया।

इस पूरे मामले की जांच के लिए एससीपी विष्णु प्रसाद के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई थी एसआईटी के कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात आईएएस धर्मेंद्र सिंह को गुरुग्राम स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया ।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button