Crime

व्यापारी से 1.33 करोड़ रूपए की धोखाधड़ी

रायपुर । राजधानी में धोेखाधड़ी और ठगी सी घटनाएं बढ़ती ही जा रहीं हैं। लोगो में सतर्कता की कमी और नये नये तरीके इजाद होने से लोग लाखों रूपए गवां रहे हैं। ये मामला भनपुरी इलाके का है।

पुलिस के मुताबिक बीते 6 मार्च को भनपुरी के गणेश ग्लोबल प्रा लि सरदार पटेल टिंबर मार्केट से तिलकराज लूथरा, राहुल लूथरा ने 1,33,88,427 रूपए का माल लिया।यह खरीदी 31मार्च तक चलती रही। उसके बाद से अब तक भुगतान न होने पर गणेश ग्लोबल के संचालक अनुज गोयल ,राजेश्वर गोयल ने कल रात खमतराई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस ने धारा 409,420,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button