Politics

जाकिर नाइक को शांतिदूत बताने वाले दिग्विजय को सुननी चाहिए आतंकियों की बात : गृह मंत्री

भोपाल : मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कहा कि आतंकवादी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर (एचयूटी) के आतंकवादी और उनके परिवार के लोग क्या कह रहे हैं, ये जाकिर नाइक को शांतिदूत बताने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को सुनना चाहिए।

डॉ मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान बिना किसी का नाम लिए कहा कि ये समाज को तोड़ने का कुत्सित प्रयास है इसीलिए तो जेएमबी और एचयूटी जैसे आतंकी संगठनों पर कोई सवाल नहीं उठाते, जबकि भगवा को आतंकवाद और जाकिर नाइक को शांति दूत बताते हैं।उन्होंने कहा कि एचयूटी वाले और उनके परिवार के लोग क्या कह रहे हैं, ये दिग्विजय सिंह को सुनना चाहिए, जो जाकिर नाइक को शांति दूत कहते हैं। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button