Business

विदेशी मुद्रा भंडार 7.2 अरब डॉलर बढ़कर 595.98 अरब डॉलर पर

मुंबई : विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण भंडार और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि में बढ़ोतरी होने से 05 मई को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.2 अरब डॉलर बढ़कर 595.98 अरब डॉलर हो गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 4.5 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 588.8 अरब डॉलर रहा था।

रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 05 मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 6.54 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 526.02 अरब डॉलर पर पहुंच गयी। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 65.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 46.32 अरब डॉलर हो गया।आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 1.9 करोड़ डॉलर की गिरावट आई और यह घटकर 18.45 अरब डॉलर पर आ गया। वहीं, इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि दो करोड़ डॉलर की बढ़त के साथ 5.2 अरब डॉलर पर पहुंच गई।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button