बहराइच : उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के जरवलरोड थाना क्षेत्र में एक किसान का शव रविवार सुबह खेत में एक पेड़ से लटकता हुआ मिला।पुलिस सूत्रों ने बताया कि जरवलरोड थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पारा के गांव परशुरामपुर निवासी लालू (40) पुत्र सुंदर किसान का शव आज खेत पर एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने पेड़ पर किसान का लटकता शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी।(वार्ता)



