Crime

सड़क किनारे खड़े मजदूरों को कार ने कुचला, दो की मौत

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार कार ने सड़क के पास खड़े मजदूरों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो को अस्पताल ले जाया गया। एक मजदूर को डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया। एक मजदूर की अभी की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

दरसअल, बीती देर रात 10 से 15 मजदूर सेक्टर 135 में एक लेंटर डाल कर आए थे। यह ट्रैक्टर ट्रॉली से अल्फा वन सेक्टर के डोमिनोज गोलचक्कर के पास पहुंच गए। वहां पर ठेकेदार इन सभी लोगों को पैसे देकर इनका हिसाब कर रहा था। बीटा 2 थाना क्षेत्र के अल्फा-2 गेट नं-8 के सामने मेन रोड के किनारे जब इनका हिसाब हो रहा था तो कुछ लोग हिसाब करके पीछे हो गए। उसी समय तेज रफ्तार से एक काले रंग की कार आई और तीन मजदूरों को कुचलकर फरार हो गई।(वीएनएस )

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button