Crime

नाबालिग ने भरे बाजार की युवक की हत्या

रायपुर । शहर के विधानसभा इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक नाबालिग ने एक युवक की भरे बाजार हत्या कर दी। पुलिस ने नाबालिग को पकड़ लिया है।पुलिस के मुताबिक मृतक पिरदा निवासी सुरेंद्र ढीढी (25) साप्ताहिक बाजार में जूते-चप्पल बेचने का धंधा करता है।

पुलिस ने बताया बुधवार को भी गांव के ही साप्ताहिक बाजार में अपने भतीजे के साथ जूते-चप्पल की दुकान लगाई थी। रात करीब 8 बजे गांव का ही नाबालिग लोहे की पाइप लेकर पहुंचा।उसने सुरेंद्र के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार किए। इससे उसका सिर फट गया। वह मौके पर ही ढेर हो गया। काफी मात्रा में खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के समय बाजार में कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने बचाव नहीं किया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने नाबालिग को पकड़ लिया है। बताया जाता है कि करीब सालभर पहले सुरेंद्र और नाबालिग के बीच झगड़ा हुआ था।उस दौरान नाबालिग को सुरेंद्र ने पीट दिया था। बाद में दोनों पक्ष के बीच समझौता हो गया था। नाबालिग उस समय से मौके की तलाश में था। इसी के तहत साप्ताहिक बाजार में सुरेंद्र पर उसने हमला कर दिया।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button