
सारनाथ,वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र स्थित एक मैरिज लॉन में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश किया इस मामले में दो महिलाओं को पुलिस ने सिंहपुर अंडरपास से दबोचा और 15 हजार रुपया बरामद किया। आगे की कार्रवाई में दोनों को जेल भेजा गया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इनका एक गिरोह है और ये गुट बनाकर निकलती हैं। वारदात से पहले उक्त स्थान का रेकी करती हैं इसके बाद चोरी। खासकर उत्सवों व शादी समारोहों में जहां ज्यादा भीड़ भाड़ होती है वहां चोरी की घटना को अंजाम देती हैं। नौ फरवरी को उक्त शादी लॉन में अच्छे ड्रेस में घुसकर एक महिला का पर्स जो कि शादी समारोह का संचालन कर रही थी उसपर निगाहे गढ़ा दी। जैसे उक्त महिला ने पैसे से भरा पर्स सोफे पर रखा मौका देख उसे पार कर दिया। मैरेज लान के बाहर निकले पर सहयोयगी भदौरिया आदिवासी व खुदबीर आदिवासी के साथ भाग निकले। आपस में पैसा बांट लिया और जो जेवरात थे वह भदौरिया व खुदबीर ले गये। कहां बेचा ये जानकारी नहीं।



