Crime

तेज रफ्तार ट्रक ने ली बाप-बेटी की जान

दुर्ग ,छत्तीसगढ़। जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार बाप-बेटी को टक्कर मार दी। ट्रक चालक इतना रफ्तार में था कि बाइक चालक को अपने साथ काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया।ट्रक का पहिया ऊपर से गुजर जाने से के चलते पिता और बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाइक में पिता और बेटी दुर्ग से नेहरू नगर की तरफ जा रहे थे। वो लोग जैसे ही वाय शेप ब्रिज के ऊपर चढ़े, पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्रक सीजी 08 एवी 8797 ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से बाइक सवार सड़क में ही गिर गए। ट्रक पहले तो पीछे बैठी लड़की के ऊपर से गुजर गया, उसके बाद उसके पिछले पहिए में बाइक व उसका चालक आ गया।उसके बाद भी ट्रक चालक ने ट्रक नहीं रोका और उसे उसी तरह अपने साथ घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया। जब बाइक फंस जाने से ट्रक आगे नहीं जा सका तो ट्रक चालक उसे वहीं खड़ा कर भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उसने दोनों शव को पीएम के लिए भेजा। ट्रक व बाइक को जब्त कर चालक की तलाश कर रही है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button