Crime

राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष पर एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली । राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष बीवी. श्रीनिवास के खिलाफ चुनाव अधिकारियों की ड्यूटी में बाधा डालने के मामले में बेंगलुरू के विधान सौध पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि, श्रीनिवास ने 23 अप्रैल को बेंगलुरु के एक होटल में आयोजित बैठक के दौरान चुनाव अधिकारियों की तलाशी और निरीक्षण में बाधा डाली।

श्रीनिवास ने कथिततौर पर अधिकारियों के साथ सहयोग नहीं किया और उनसे बहस करने लगे। वहीं दूसरी तरफ असम पुलिस की एक टीम श्रीनिवास पर लगे उत्पीड़न के आरोपों के सिलसिले में उनकी तलाश में बेंगलुरु पहुंची थी। पुलिस ने कहा कि, श्रीनिवास नहीं मिले, इसलिए उन्होंने उनके आवास के दरवाजे पर नोटिस चिपका दिया है और पेश होने के लिए कहा गया है।

अंगकिता दत्ता मामले में हो सकती है गिरफ्तारी

बताया जा रहा है कि, सीआरपीसी की धारा 41 (ए) की उप धारा (1) के तहत श्रीनिवास को नोटिस प्राप्त हुआ है। श्रीनिवास को 2 मई को गुवाहाटी में सुबह 11 बजे दिसपुर पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए कहा गया है। उन्हें इस मामले में जांच में शामिल होने और पूर्ण सहयोग करने को कहा गया है। यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो उनकी गिरफ्तारी की जा सकती है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button