Crime

अतीक के कर्बला स्थित कार्यालय में मिले खून के निशान

प्रयागराज : माफिया अतीक अहमद और पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ की हत्या के आठ दिन बाद खुल्दाबाद थाना के कर्बला स्थित ढहाए गए कार्यालय में रविवार देर रात खून के निशान और चाकू मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।खून के धब्बे निचले तल से लेकर दूसरी मंजिल के कमरों किचन और सीढ़ियों पर भी पाए गए हैं। किचन में रखा सामान फैला हुआ है और हीटर सहित दूसरी तमाम वस्तुएं टूटी पड़ी हुई मिली। एक कमरे में सोफे पर महिला के कपड़े में भी खून के धब्बे हैं।

प्रयागराज डीसीपी दीपक भूकर ने बताया कि कर्बला स्थित ढहाए गए कार्यालय में खून के निशान मिले हैं। वहां पर एक चाकू भी बरामद किया गया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किया है, उसकी प्रांरभिक रिपोर्ट आने के बाद ही हकीकत के बारे बताया जा सकता है। एक कमरे में पीछे खिड़की का शीशा टूटा मिला है। इस तरफ से भी किसी के अन्दर आने की संभावना हो सकती है। सभी बिन्दुओं पर भी जांच की जा रही है।(वार्ता)

प्रयागराज में माफिया अतीक और अशरफ की गोली मार कर हत्या

अतीक-अशरफ के जुर्म से अल्पसंख्यक ही सबसे ज्यादा पीड़ित,टॉप 20 मामलों में से 13 मामले अल्पसंख्यक समुदाय के

जरायम की दुनिया से लेकर राजनीति के गलियारे तक बोलती थी अतीक की तूती

राजू पाल, उमेश पाल की मौत से अतीक का अंत

अतीक अहमद जैसे अपने विरोधियों पर हमले कराता था, वैसे उसका भी हुआ अंत

फिरोज तांगेवाले का बेटा अतीक अहमद, 17 साल की उम्र में जुर्म की दुनिया में रखा कदम

योगी राज में मिट्टी में मिला माफिया अतीक, 43 साल में पहली बार मिली सजा

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button