Crime

प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

टीकमगढ़,छत्तीसगढ़। एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। मामला मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले का है।

बताया जा रहा है दोनों प्रेमी युगल शादीशुदा थे। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। घटना बमोरी कला थाना क्षेत्र के बाबई गांव की है। यहां के अजय कुशवाहा (25 वर्ष) और सूरज देवी कुशवाहा (18 वर्ष) निवासी चदेरा ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों की अलग-अलग जगहों पर शादी भी हो गई थी।

दोनों पिछले 4 अप्रैल से घर से लापता थे। लड़की के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। मंगलवार को दोनों की लाश एक खेत पर आम के पेड़ से लटकती हुई मिली। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान लेकर जांच शुरू कर दी है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button