Crime

मासूम बच्ची को अगवाकर किया गैंगरेप, दो गिरफ्तार

कोरबा,छत्तीसगढ़। जिले में एक 7 साल की मासूम बच्चीं को अगवा कर गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिये जाने का मामला सामने आया हैं।मोहल्ले में ही रहने वाले दो युवको ने बच्ची को चाकलेट देने के बहाने अपने साथ ले गये और फिर हवस का शिकार बनाया गया।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने देर रात छापामार कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।गैंगरेप की ये वारदात सिविल लाइन थाना रामपुर क्षेत्र का बताया जा रहा हैं।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित बच्ची के माता-पिता यहां किराए के मकान में रहते हैं। 20 अप्रैल को 7 साल की मासूम घर के बाहर खेल रही थी।तभी मोहल्ले में रहने वाले 2 युवको की नियत बच्ची पर बिगड़ गयी। शिवकुमार और हरिनाथ नामक दोनों युवको ने बच्चीं को बहला फुसलाकर चाकलेट देने के बहाने अपने साथ एक गोदाम में ले गए, और फिर बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।इस घटना से पीड़ित बच्ची जब रोती हुई घर पहुची, तब परिजनों ने बच्ची से कारण जानना चाहा।

बच्ची ने जब परिजनों को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया, तो उनके होश उड़ गये। इसके बाद परिजन देर शाम ही मासूम बच्ची के साथ सिविल लाइन थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी।मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रात में ही उनके ठिकानों पर दबिश दी गयी। पुलिस से बचने की कोशिश कर रहे दोनों आरोपी शिवकुमार और हरिनाथ को गिरफ्तार कर लिया है।वही पीड़ित बच्ची की माँ ने गैंगरेप के दोनों आरोपियों को सख्त सजा दिलवाने की मांग की है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button