Crime

छुई खदान की मिट्टी धंसने से 4 की मौत

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर,छत्तीसगढ़। जिले में बनदी के पास छुई (कच्चे घर की पुताई करने की सफेद मिट्टी) खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 महिलाएं समेत 4 लोगों की मौत हो गई. ये मामला खड़गवा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने मृतकों की पहचान पूजा, रामसुंदर, मनमति और मीरा बाई के रूप में की है। जानकारी के मुताबिक, बंजारीडांड मौहारी पारा के लोहरिया नदी में मजदूर छुई मिट्‌टी की खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मिट्‌टी का बड़ा हिस्सा नीचे धंस गया। माना जा रहा था कि अंदर और भी लोग फंसे हो सकते हैं। इस वजह से जेसीबी से रेस्क्यू ऑपरेशन भी शुरू किया गया था। मगर किसी और के शव नहीं मिले हैं। जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया।

घटना की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।वहीं इसकी खबर फैलते ही बैकुंठपुर विधायक अंबिका सिंहदेव भी घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन को करीब से देखा। ऐसा कहा जा रहा है कि हादसा शाम 6 बजे के आस-पास हुआ है।मृतकों के शवों को जिला अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि ये लोग खुद ही खुदाई के लिए यहां पहुंचे थे। इसी दौरान हादसा हो गया है।उधर, घटना को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को पीड़ित परिवारों के हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button