Crime

ओडिशा से फरार हुआ गुड्डू मुस्लिम, छत्तीसगढ़ में छिपे होने की आशंका

रायपुर । यूपी के उमेश पाल हत्याकांड का मोस्ट वांडेट गुड्डू मुस्लिम उर्फ गुड्डू बमबाज ओडिशा से फरार हो गया है। अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और गुड्डू मुस्लिम समेत दो और शूटरों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। इसी बीच यूपी एसटीएफ को गुड्डू मुस्लिम के ओडिशा में छिपे होने की सूचना मिली थी। लेकिन एसटीएफ के छापे से पहले ही वो फरार हो गया। इसी बीच अब एक बड़ी खबर सामने आई है। यूपी एसटीएफ ने गुड्डू मुस्लिम के छत्तीसगढ़ में छिपे होने की आशंका जताई है।

दरअसल, एसटीएफ को बरगढ़ जिले के भठली इलाक़े में छिप होने की सूचना थी। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने इलाके में दबिश दी। लेकिन गुड्डू एसटीएफ के पहुंचने से पहले फरार हो गया। पुलिस ने उनके संबंधित ठिकानों पर रेड मारी और कई लोगों से पूछताछ की। एसटीएफ को आशंका है कि गुड्डू मुस्लिम छत्तीसगढ़ भाग गया होगा। बहरहाल एसटीएफ अलग-अलग इलाकों में गुड्डू मुस्लिम की तलाश कर रही है। बरगढ़ रेंज के आईजी दीपक कुमार ने की इसकी पुष्टि की है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button