Crime

ट्रेन से कटकर पॉलीटेक्निक के छात्र ने की खुदकुशी 

मिर्जामुराद,वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रखौना गांव के सामने गुरुवार की तड़के तीन बजे रेलवे लाइन पर प्रयागराज की तरफ ट्रेन के सामने  कूदकर पॉलिटेक्निक के छात्र ने आत्महत्या कर ली। निगतपुर रेलवे की सूचना पर मौके पर पहुंचे खजुरी चौकी प्रभारी रविकांत चौहान ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।जानकारी के अनुसार राजातालाब थाना क्षेत्र के मुंगवार गांव निवासी मनीष यादव (19) रात में खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दिया गया कि रखौना गांव के सामने युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पुष्टि की।

परिजनों के अनुसार मनीष मिर्जामुराद क्षेत्र के भिखीपुर स्थित केआईटी में पॉलिटेक्निक डिप्लोमा का फर्स्ट ईयर का छात्र था। दो दिन पूर्व मनीष का फर्स्ट ईयर का रिजल्ट आया था जिसमें तीन पेपर में बैक लगा था। जाने के इस बात को लेकर वह तनाव में था। खजुरी चौकी प्रभारी रविकांत चौहान ने बताया कि रेलवे की सूचना पर मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया। मृतक के मोबाइल के जरूरी परिजनों को सूचना दिया गया। मृतक दो भाई एक बहन में सबसे छोटा था। पिता रामजी यादव मुम्बई कोलापुर में डेरी का काम करते है। मृतक के मौत की सूचना मिलते है परिजनों में कोहराम मच गया वही मां नगीना देवी का रोकर हाल बेहाल है।  छात्र के मौत की सूचना मिलने पर कॉलेज परिसर में सभी कॉलेज के स्टॉप ने छात्र- छात्राओं के साथ छात्र के मौत पर दो मिनट का मौन रखकर व श्रद्धांजलि देकर कॉलेज की छुट्टी कर दी गई।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button