Crime

तेज रफ्तार बाईक सवार ने अधेड़ को मारी जोरदार टक्कर, पैर फैक्चर

दुद्धी,सोनभद्र : नगर में इन दिनों तेज रफ्तार बाईकर्स से राहगीरों में आतंक का माहौल है। सड़क पर चलने वाला हर कोई दहशत में चलता है कि न जाने कब कोई आगे या पीछे से आकर ठोंक दे।

बुधवार को हॉस्पिटल मोड़ के समीप तेज रफ्तार बाईक सवार छोटेलाल 25 वर्ष पुत्र विजय सिंह निवासी टेढ़ा ने एक राहगीर अधेड़ मजदूर वेंकटेश 50 वर्ष पुत्र चिंदरैया निवासी हैदराबाद को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसका एक पैर टूट गया। टक्कर के बाद गिरे बाईक चालक ने भीड़ की आक्रोश व मार से बचने के लिए अपने को भी गंभीर चोट होने का नाटक करने लगा। आसपास के लोगों ने दोनों को ठेला पर लादकर हॉस्पिटल पहुंचाया। जब तक लोग अधेड़ को टांगकर हॉस्पिटल के अंदर ले जाते तब तक वह दौड़कर भाग निकला। लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button