Crime

ट्रक और टेलर में टक्कर, चालक की मौत

हरहुआ,वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत काजीसराय बाजार के पास मंगलवार तड़के ट्रक और टेलर में की टक्कर में ट्रक चालक की मौत हो गयी जबकि परिचालक घालय हुआ। ग्रामीणों की मदद से केबिन के अंदर फंसे दोनों को निकला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छनबीन की और आगे की कार्रवाई में जुट गयी।

जानकारी अनुसार घटना मंगलवार भोर तड़के तीन बजे की है। ट्रक चालक वाराणसी की तरफ जा रहा था वहीं बाबतपुर की तरफ। काजीसराय के पास दोनों टकरा गये। टक्कर इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहन का अगला हिस्सा कचूमर बन गया। हादसे में दोनों वाहनों में सवार चालक और परिचालक केबिन में फंस गए। ट्रक में फंसा चालक गौतम यादव की शिनाख्त मोबाइल से हुई। गौतम अंजनी थाना बेवाना जिला मैनपुरी का निवासी था। उसे केबिन से करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया।

पुलिस ने उसके घर वालों से संर्पक कर घटना से अवगत कराया। वहीं टेलर में फंसे चालक अमीत यादव निवासी हरखपुर करहुआ थाना मालीपुर जनपद अंबेडकर नगर व परिचालक अशोक निवासी मालीपुर अकबरपुर अंबेडकरनगर को प्राथमिक उपचार के छोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों की माने तो दुर्घटना होने का मुख्य कारण ओवर ब्रिज के रोड रिपेयरिंग बनी। कार्यदाई संस्था महादेव कंस्ट्रक्शन द्वारा ओवर ब्रिज के नीचे का एक लेन बंद कर रखा है। एक लेन चालू है जो जाम लगने की वजह भी बनती है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button