Crime

मां-पुत्र ने की तेज़ाब पीकर आत्महत्या

फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र में मां और पुत्र में किसी बात के विवाद होने पर दोनों ने तेजाब पीकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम दरौरा निवासी अविनाश सिंह की पत्नी मालती (35) का पुत्र प्रेम (15) के साथ सोमवार शाम को किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया गया कि मां और पुत्र दोनों ने घर में रखें तेजाब को पी लिया। इस बीच मालती का पति अविनाश सिंह मंदिर में गया हुआ था।

घटना की सूचना मिलने पर जब वह घर आया तब तक मां, पुत्र दोनों की हालत बिगड़ चुकी थी उसके बाद, ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को समीपवर्ती अस्पताल में चिकित्सा उपचार के लिए ले जाया गया जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

बिजली विभाग के एक्सईएन ने की आत्महत्या

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद बिजली विभाग में अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) के पद पर तैनात पारीख राम ने गले में फंदा लगाकर कर सोमवार रात जीवनलीला खत्म कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं। फॉरेंसिक टीम‌ द्वारा मौके से कुछ साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button