बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में हिंदू इंटर कॉलेज के लिपिक की उसके घर में धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की घटना सामने आयी है।पुलिस ने मंगलवार को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र सहित समस्त पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।(वार्ता)



