
प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद और अशरफ का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है। पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने अतीक अहमद के शरीर से 8 गोलियां निकाली है। पुलिस ने उनके परिजनों को शव सौंप दिया है।रविवार शाम दोनों को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया ।जनाजे में अतीक के दो नाबालिग बेटे और अशरफ की बेटियों के अलावा करीबी रिश्तेदार शामिल हुए। उमेश पाल हत्याकांड के बाद दोनों नाबालिग को राजरूपपुर स्थित बाल गृह में रखा गया है।
वहीं माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या करने वाले तीनों शूटर अरुण मौर्य, सन्नी सिंह और लवलेश तिवारी को प्रयागराज जिला अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि प्रयागराज के काल्विन हॉस्पिटल में जांच कराने के दौरान माफिया अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों को पांच दिनों की रिमांड पर लाया गया था। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही थी। इसी बीच मेडिकल कॉलेज के पास दोनों की हत्या कर दी गई।
जरायम की दुनिया से लेकर राजनीति के गलियारे तक बोलती थी अतीक की तूती
अतीक-अशरफ हत्या मामले की जांच करेंगे हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति,तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन



