Crime

मामा की बेटी से प्यार की मिली सजा, सिर काटकर फेंका,मिली लाश

नौ अप्रैल से गायब था युवक, मां ने मायका पक्ष के खिलाफ दर्ज करायी थी रपट

चौबेपुर,वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के सरसौल घाट पर रविवार को गायब युवक की हत्या कर उसके शव को बोरे में भरकर गंगा किनारे फेंका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव की शिनाख्त राहुल कुमार (22) निवासी सुअर बड़वा थाना कैंट के तौर पर हुई। इस मामले में युवक की मां ने अपने सगे भाई समेत छह लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था, डेडबॉडी मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की धारा जोड़ी।

जानकारी के अनुसार राहुल नौ अप्रैल से ही गायब था,इस मामले में उसकी मां का  आरोप है कि उनका बेटा अपने मामा की लड़की से बातचीत करता था। ऐसे में उसे गायब मायका वालों ने ही कराया और बाद में उसकी हत्या कर दी। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि राहुल का ननिहाल लूंठा गांव में था और  सिगरा में प्राइवेट नौकरी करता था। नौ अप्रैल को वह घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं पहुंचा था, पुलिस खोजबीन में जुटी तो उसकी बाइक जाल्हूपुर में मिली।

इस मामले में  राहुल की मां सुनीता देवी की तहरीर पर मामा दिनेश, राजेश, पिंटू ,शाहिब,गोलू और शुभम के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करायी थी। सुनीता देवी की माने तो उनका बेटा राहुल मामा दिनेश की बेटी से मोबाइल पर आये दिन बातचीत होती थी। आये इसी रंजिश में सभी ने उसकी मिलकर हत्या कर दी और शव को बोरें में भरकर फेंक दिया था। पुलिस ने डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं नामजद अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गयी है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button