
सेवापुरी,वाराणसी। कपसेठी थाना क्षेत्र के भीषमपुर गांव निवासी महिला परमिला ने बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर कुछ लोगों लाखों दिये। लेकिन नौकरी नहीं लगी जब उसने पैसा मांगा तो उसके साथ आरोपियों ने मारपीट की। इस मामले में पीड़िता ने तीन नामजद समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
परमिला ने बताया कि बताया कि संजय कुमार निवासी तुलसी निकेतन खजुरी पांडेपुर तथा कृष्ण मोहन मोकलपुर पोस्ट गोबराहा थाना चौबेपुर और उसकी पत्नी शांति देवी ने मिलकर उनके बेटे को एफसीआई में नौकरी दिलाने के के नाम पर 15 लाख लिया जिसमें खाते में 5.29 लाख ट्रांसफर कराया। लेकिन बेटे की नौकरी नहीं लगी। पैसा वापस मांगने पर तीनों आरोपियों ने उसे बुलाया और मारपीट कर घायल कर दिया। इस बात की सूचना संबन्धित थाना में जब दर्ज नहीं हुई तो आलाधिकारियों से गुहार लगायी। अधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।



