Crime

कलयुगी पुत्र ने की पिता, माता और बहन की हत्या

आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में चौकाने वाली घटना सामने आयी है। जहां एक कलयुगी पुत्र ने डांट फटकार के बाद पिता, माता और बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है। वह इस घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है।

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार देर रात ढाई बजे के आसपास की है, जब कप्तानगंज थाना क्षेत्र के धनधारी गांव के निवासी भानु प्रताप सिंह (48), सुनीता (45), राशि (12) सोए हुए थे और बेटा राजन सिंह ने उसी दौरान कुल्हाड़ी से तीनाें की हत्या कर दी और फरार हो गया।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button