Crime

ट्रक ने निजी कंपनी के मैनेजर को रौंदा,सड़क निर्माण के लिए खुदाई के बाद किनारे इकट्ठा गिट्टी बनी मौत की वजह  

हरहुआ,वाराणसी । बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत कोईराजपुर मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों में एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरे को मामूली चोट आयी।

मृतक शिवपुर स्थित अशोक लेलैंड कंपनी में मैनेजर पद पर कार्यरत था और कंपनी मैकेनिक के साथ लौट रहा था। दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। मृतक की पहचान शैलेंद्र सिंह(33) निवासी सिंहापुर धनेसरी और साथ में बैठे घायल की पहचान शकील अहमद निवासी दासेपुर के तौर पर हुई।

जानकारी के अनुसार कोईराजपुर मोड़ के पास रोड निर्माण चल रहा था। जेसीबी से खुदाई कर सड़क किनारे गिट्टी इकट्ठा कर दी गयी थी। यही पर बाइक फिसली औरे शैलेंद्र सिंह दाहिने तरफ गिरा तभी पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने रौंद दिया जबकि पीछे बैठा शकील अहमद बाई तरफ गिरा और उसे मामूली चोट आयी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button