Crime

ट्रेन से कटकर दी जान, कलह बनी वजह

जंसा,वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के नगईपुर गांव के सामने चौखंडी रेलवे स्टेशन के पश्चिम रेलवे ट्रैक पर घरेलू कलह से उबकर अधेड़ ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी । ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गहरपुर गांव निवासी महेंद्र प्रताप गोंड (46) का शनिवार को सुबह नगईपुर गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर शव मिल। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त महेंद्र के तौर पर की। जानकारी मिली कि परिवार में आए दिन पति पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। शनिवार को भोर में चार बजे महेंद्र निकाला था और ट्रेन से कटकर जान दे दी। महेंद्र के दो पुत्र है। बुनकर का काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था वही पत्नी बिंदा देवी का घटना के बाद से रोकर हाल बेहाल है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button