Crime

आग का गोला बनने से बचा ट्रक, टायर में लगी थी आग

मिर्जामुराद,वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गौर गांव कस्बा स्थित ओवरब्रिज ऊपर शनिवार सुबह साढ़े दस बजे कोलकाता से लोहे का तार लेकर राजस्थान जा रही ट्रेलर के पिछले पहिये में गर्मी के कारण आग लग गई। संयोग रहा कि उसी समय ओवरब्रिज से गुजर रही फायर बिग्रेड की गाड़ी कछवांरोड की तरफ से वाराण की ओर जा रही थी। तुरंत फायर कर्मियों ने गाड़ी रोकर जल रहे टायर पर पानी मारकर तत्काल आग को बुझा दिया। इससे बड़ी घटना होने से बच गई। ट्रेलर चालक हरियाणा निवासी सब्बित खान ने बताया कि चलते चलते गाड़ी का टायर गर्म हो गया था, जिसके कारण आग लगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button