Crime

राजधानी में चली गोली , भाजपा नेता की हत्या

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक नेता का नाम सुरेंद्र मटियाला बताया जा रहा है। गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गया। बताया जा रहा है कि वारदात के समय भाजपा नेता सुरेंद्र मटियाला अपने कार्यालय में बैठे थे। तभी उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। घटना बिंदापुर थाना क्षेत्र की है। सुरेंद्र भाजपा किसान मोर्चा नजफगढ़ जिला के प्रभारी थे।घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button