Varanasi

जी-20 समिट : काशी में 30 किलोमीटर के दायरे को एकरूपता देने का काम शुरू

  • डेलीगेशन के रास्ते में आने वाले दो हजार दुकान और घरों को सजाने के लिए खास तैयारी
  • योगी सरकार जी-20 देशों के मेहमानों के स्वागत के लिए काशी को दुल्हन की तरह सजा रही है
  • प्राचीन नगरी बनारस की दुनिया देखेगी भव्य तस्वीर

वाराणसी । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जी-20 देशों के मेहमानों के स्वागत के लिए काशी की परंपरा के अनुरूप तैयारी में जुटी है, जिससे बनारस की भव्य तस्वीर दुनिया देख सके। जी-20 सम्मेलन के मेहमानों के आने जाने वाले रास्तों को अलग अलग तरह से सजाया संवारा जा रहा है। वाराणसी के कुछ खास रास्तों को खास कलर स्कीम में किया जा रहा है। करीब 30 किलोमीटर के रास्ते में आने वाले दुकान और घरों में एकरूपता लाने के लिए उनको खास रंगो से रंगा गया है।

वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल ने जानकारी दी कि ताज होटल से मेहमानो के कार्यक्रम स्थलों और काशी दर्शन के लिए आने-जाने वाले मार्गो में एकरूपता लाने के लिए सड़क के दोनों तरफ के घरों और दुकानों को सफ़ेद और क्रीम कलर में रंगा गया है। वीडीए उपाध्यक्ष ने बताया की 30 किलोमीटर के रुट में लगभग 2000 स्ट्रक्चर को रंगा गया है, जिसमें ताज होटल से सारनाथ, नामोघाट, टीएफसी, एयरपोर्ट, कैंटोमेंट, रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, मैदागिन आदि मार्गो में पड़ने वाले घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं। वाराणसी में जी-20 सम्मेलन की 6 बैठक प्रस्तावित हैं। इसकी पहली एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक 17 अप्रैल से 19 अप्रैल तक होनी है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button