Crime

आरक्षक की संदिग्ध स्थिति में मिली लाश

कोरबा,छत्तीसगढ़ । जिले में आरक्षक की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है। जवान का नाम क्रांति सिंह है, जो पुलिस लाइन में पदस्थ था।जानकारी के मुताबिक मृतक आरक्षक का घर दूसरी जगह है, लेकिन वो पिछली रात को आईटीआई चौक से बाल्को मार्ग पर अंधरीदाई मंदिर के पास रहने वाले अपने दोस्त के घर पर सोया हुआ था। यहीं उसकी संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है।

आरक्षक क्रांति सिंह की लाश मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। आरक्षक न्यायालय का काम बतौर कोर्ट आरक्षक देखता था। इधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फिलहाल मकान को सील कर दिया गया है।मामले की सूचना आरक्षक के परिजनों को देने के साथ ही जांच शुरू कर दी गई है। आरक्षक की मौत प्राकृतिक है या संदिग्ध? इस मामले में जांच की जा रही है। वहीं परिजनों और दोस्तों से भी इस संदर्भ में पूछताछ की जायेगी।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button