Crime

हैवानियत:पति की पिटाई से गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत,पत्नी का आरोप, दूसरी शादी करना चाहता है पति

तरना,वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के कांशीराम आवास कालोनी निवासी व्यक्ति ने पत्नी को इतना पीटा कि उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गयी। महिला ने आरोपी पति के खिलाफ पुलिस थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
कांशीराम आवास निवासिनी रोशनी जायसवाल की माने तो उसकी दूसरी शादी  सात मई साल 2021 में सचिन जायसवाल के साथ हुई। रोशनी गर्भवती थी ऐसे में सचिन उसे छोड़कर मुंबई चला गया।

आरोप है कि 19 मार्च 2023 को सचिन लौटा और पत्नी से गर्भपात कराने के लिए कहा। पत्नी ने मना किया तो वह आगबबूला हो गया और बेरहमी से पीटा। पीटाई के दौरान रोशनी को पेट में गंभीर चोट आयी और भर्ग में पल रहे बच्चे की मौत हो गयी। आरोप है कि वह दूसरा विवाह करना चाहता है। पत्नी ने शिवपुर थाना में तहरीर देकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिवपुर पुलिस सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button