Crime

बीच चौराहे सिपाही ने फांसी लगा दी जान

हरदोई : उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह यातायात पुलिस के सिपाही ने शहर के मुख्य चौराहे पर बने यातायात पुलिस बूथ के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मुख्य चौराहे पर यातायात पुलिस बूथ के अंदर जैसे ही लोगों की नजर पड़ी, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

यातायात सिपाही के बूथ के अंदर फांसी लगाने की घटना की जानकारी के बाद तत्काल मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और बूथ के अंदर फंदे पर लटक रहे शव की रस्सी काटकर नीचे उतारा। तलाशी के दौरान उसके पास से कुछ बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घटना के कारणों की जांच के लिए मृतक सिपाही के साथ काम करने वाले लोगों से बातचीत की जा रही है वही परिवार के भी लोगों को सूचना दी गई है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button