Business

महिंद्रा ग्रुप के पूर्व चेयरमेन का हुआ देहांत

नयी दिल्ली। महिंद्रा समूह के पूर्व अध्यक्ष और उद्योगपति आनंद महिंद्रा के चाचा केशब महिंद्रा का बुधवार को 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।इस खबर की पुष्टि भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र के अध्यक्ष पवन गोयनका ने अपने ट्वीट के माध्यम से की। केशव महिंद्रा ने 48 वर्षों तक महिंद्रा ग्रुप का नेतृत्व करने के बाद 2012 में चेयरमैन का पद छोड़ दिया था।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के एमेरिटस चेयरमैन केशब महिंद्रा का 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। पवन के गोयनका ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी है।हाल ही में केशब महिंद्रा को दौलत आंकने वाली पत्रिका फोर्ब्स ने 2023 की सूची में शामिल किया था। फोर्ब्स ने बताया था कि वह सबसे उम्रदराज भारतीय अरबपति हैं। 99 वर्षीय केशब महिंद्रा की संपत्ति 1.2 बिलियन डॉलर आंकी गई थी।केशब महिंद्रा ने पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी, अमेरिका से स्नातक की पढ़ाई की थी। उन्होंने महिंद्रा ग्रुप में 1947 में एंट्री ली थी और 1963 में कंपनी के चेयरमैन बने। केशब महिंद्रा को केंद्रीय उद्योग सलाहकार परिषद सहित कई समितियों में जगह मिली है।

उन्होंने सेल, टाटा स्टील, टाटा केमिकल्स, इंडियन होटल्स, आईएफसी और आईसीआईसीआई सहित कई अलग-अलग कंपनियों के बोर्ड और काउंसिल में भी काम किया है। आपको बता दें कि 2004 से 2010 तक केशब महिंद्रा प्रधानमंत्री की व्यापार और उद्योग परिषद, नई दिल्ली के सदस्य थे।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button